विषय: एआई असिस्टेंट (Artificial Intelligence Assistant) – कक्षा 9 | मॉड्यूल 1: एआई प्रोग्रामिंग की मूल बातें | सत्र 1: एआई का परिचय परिचय (Introduction) राजू अपने मोबाइल पर ईमेल देख रहा था। उसने देखा कि आज उसे बहुत सारे ईमेल मिले हैं। ये ईमेल अपने आप अलग-अलग श्रेणियों में जैसे प्राथमिक (Primary), सामाजिक (Social), प्रचार (Promotions), अपडेट (Updates) और स्पैम (Spam) में वर्गीकृत हो गए थे। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि उसका फ़ोन यह कैसे पहचान पाता है। बाद में उसे पता चला कि यह सब एआई (AI) की मदद से संभव है। चित्र 1: दैनिक जीवन में एआई — ईमेल का अपने आप विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत होना आज एआई हमारे दैनिक जीवन में बहुत सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जैसे बैंकिंग और वित्त, सुरक्षा और निगरानी, वाहन पहचान, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाएँ, वीडियो गेम, सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स सेवाएँ, नेविगेशन और यात्रा, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र तथा कृषि क्षेत्र। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्या है? एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दो शब्दों से मिलकर बना है — "कृत्रिम...
Comments
Post a Comment